
टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव, स्कूल-आंगनबाड़ी से लेकर खेल सुविधाओं तक परखी जमीनी हकीकत
टिहरी गढ़वाल: दो दिवसीय जनपद दौरे के दूसरे दिन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बौराड़ी क्षेत्र में शिक्षा, पोषण, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।












































