बॉलीवुड में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर आज 7 नवंबर को बेटा हुआ है. विक्की-कैटरीना ने सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस को गुडन्यूज दी है. कपल ने एक कंबाइंड फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे की डेट ऑफ बर्थ है.
विक्की और कैटरीना के घर आज 7 नवंबर को बेटा हुआ है. कपल के पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का तांता लग चुका है. कपल ने साल 2021 में शादी की थी और शादी के चौथी सालगिरह पूरी होने से पहले कपल के घर नन्हा मेहमान आ गया है.
कपल ने अपने पोस्ट में लिखा है, हमारी खुशियों का बंडल आ चुका है, पूरे लाड-प्यार से हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं, बेबी बॉय, 7 नवंबर. बता दें, विक्की और कैटरीना बीते नवरात्रों में प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज दी थी और इस दौरान कैटरीना ने अपनी बेबी बंप की पहली तस्वीर शेयर की थी।
विक्की और कैटरीना को उनकी पहली संतान होने के चलते लोग उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं. राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला. हुमा कुरैशी, मनीष मल्होत्रा, सागरिका घाटके, गुनीत मोंगा, अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया समेत कई स्टार्स ने कपल को शुभकामनाएं भेजी हैं.










