अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी, कहा- रूसी तेल खरीदने पर बढ़ाएंगे टैरिफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूसी तेल खरीदने पर एकबार फिर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है.

ट्रंप ने कहा है कि यदि वह रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है, तो अमेरिका भारतीय आयात पर टैरिफ और बढ़ा सकता है। अमेरिका ने पहले ही भारत पर रूसी तेल खरीद के कारण 50% तक टैरिफ लगाया हुआ है.

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा वो “एक बहुत अच्छा व्यक्ति” हैं मोदी उन्हें खुश करना चाहते थे, इसलिए तेल खरीद कम की। 

ट्रंप ने यह बातें रूसी तेल आयात पर भारत से कोई सहयोग ना मिलने पर एक पब्लिक संबोधन के दौरान कही. भारत के रूस से तेल इंपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे मुझे खुश करना चाहते थे, असल में पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं. वह एक अच्छे आदमी हैं. उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था. मुझे खुश करना जरूरी था. वे बिजनेस करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

इससे पहले कई बार ट्रंप भारत को रूस से तेल आयात नहीं करने को कह चुके हैं. वे चाहते हैं कि भारत सिर्फ अमेरिका से ही तेल आयात करे. उन्होंने पिछले साल अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ दोगुना करके 50 फीसदी करने के पीछे का तर्क सिर्फ रूस से तेल आयात करने का दिया था. नए साल पर ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में एकबार फिर तनाव देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा था कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे अब रूस से तेल का आयात कतई नहीं करेंगे.

भारत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप के इस दावे को एकसिरे से खारिज कर दिया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial