समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी है।

जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने यह राहत दी। कोर्ट ने माना कि पहली नजर में आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सही से पालन नहीं किया गया।

कोर्ट ने उन्हें निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों पर रिहा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्हें गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के अनुसार जमानत बॉन्ड भरना होगा।

अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खान के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में  अब 10 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी ।

आपको बता दें कि दोहरे पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्टूबर 2026 को जब आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए थे, तो कुछ ही देर बाद ED ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद की डासना जेल में रखा गया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें