उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने और बढ़ा, योगी कैबिनेट ने दी अध्यादेश को मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊः यूपी में पंचायत चुनाव छह महीने के लिए और टल गए हैं। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने और पंचायत चुनाव बढ़ाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है।

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा था। अब छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है इसके लिए उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वे राज्य में पंचायत चुनाव 3 महीने के भीतर पूरे करें।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने के आसार हैं। योगी कैबिनेट ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव की अवधि आगे बढ़ाने से जुड़े अध्यादेश को मंजूरी दी है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें