समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को फिर जेल भेज दिया गया है। ईडी ने चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में डसना जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी।
ED ने उन्हें मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमिताओं को लेकर पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया था। सोमवार शाम 4:30 बजे तक उनकी रिमांड अवधि पूरी हो रही थी। समय से पूर्व ही ईडी की टीम दोपहर 12:00 बजे उन्हें अदालत के सामने पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की न्याय हिरासत में डसना जेल भेज दिया।
ED का आरोप है कि सरकारी कार्यों के लिए जारी धन का इस्तेमाल रामपुर में खान द्वारा प्रवर्तित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय बनाने के लिए किया गया। ईडी ने आरोप लगाया कि आज़म खान ने राज्य के नगर विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कथित अनियमितताओं को अंजाम देने में मदद के लिए किया।









