हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पार्षद पर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बीजेपी पार्षद पर एक युवक की  हत्या करने का आरोप लगा है. आनन-फानन में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र के पार्षद ने बीती देर रात घर के बाहर अज्ञात कारणों के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हल्द्वानी में गोलीकांड से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी निगम पार्षद को कर लिया है. आरोपी पार्षद का नाम अमित बिष्ट  है, जिस पर नितिन लोहनी की हत्या का आरोप लग रहा है.

घटना बीती रात्रि की है. गोली लगने से युवक की मौत हुई है. आरोपी पार्षद को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है. पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है, अग्रिम कार्रवाई जा रही है.
दीपशिखा अग्रवाल, एएसपी

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial