उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज 17 नवंबर 2026 को SSR-2027 diके तहत नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में 18.84 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य में कुल वोटर्स 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
- कुल मतदाता. 13,58,68,905।
- पुरुष मतदाता. 7,38,58,510
- महिला मतदाता. 6,20,06,353
- थर्ड जेंडर मतदाता. 4,042
- 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाता. 11,83,352।
उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में SSR के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी को जारी की जाएगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक तय की गई है।
मतदाता सूची में नाम और विवरण की जांच के लिए प्रदेश के सभी 1,73,730 मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।
जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, व्यक्तिगत विवरण में सुधार या मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।







