उत्तराखंड- गूलर बस एक्सीडेंट में सरकार ने दिए जांच के आदेश, घायलों से मिले सीएम धामी , मुआवजे का किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं।

इस हादसे के बाद घायलों उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है।मुख्यमंत्री सीएम धामी घायलों से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख तथा सामान्य रूप से घायलों को ₹40 हजार तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

फिलहाल एम्स ऋषिकेश में घायलों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें