डासना जेल से बाहर आए आजम खान, बोले- शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया, यही उसकी सजा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाज़ियाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आज बुधवार शाम को गाजियाबाद की डासना जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे और नारेबाजी की। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद  गाजियाबाद की CJM कोर्ट में जमानत की कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। जमानत के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती बांड भरे गए, जिसके बाद शाम करीब 6:30 बजे उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही उसकी सजा है।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कार से रामपुर के लिए रवाना हो गए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें