समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, प्रोफेसर राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को टिकट, तीसरे पर सस्पेंस !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

हालांकि, समाजवादी पार्टी ने अभी तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार है।दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से तीन उम्मीदवार उतारे जाने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। संभावित उम्मीदवारों में सलीम शेरवानी, रामगोपाल यादव और आलोक रंजन के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे थे।

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए पहले दो उम्मीदवारों की जीत की स्थिति स्पष्ट मानी जा रही है। पार्टी के पास इन दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या में विधायक और वोट मौजूद हैं। वहीं, तीसरे उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने के लिए समाजवादी पार्टी को अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

फिलहाल पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट कर दिए हैं, जबकि तीसरे नाम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं।अब सबकी नजर इस बात पर है कि समाजवादी पार्टी तीसरे उम्मीदवार के तौर पर किसे मैदान में उतारती है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial