पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अधिकारिक तौर पर राजनीति में एंट्री का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपनी इस नई पारी की घोषणा की।
हालांकि दिव्या मित्तल ने साफ किया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी। वह निर्दलीय तौर पर जनता के साथ मिलकर राजनीति करेंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उनका कार्यक्षेत्र ही नहीं बल्कि परिवार जैसा रहा है, इसलिए वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी यूपी से करेंगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने देखा कि फंड और मंजूरी होने के बावजूद जनता की कई बुनियादी समस्याएं हल नहीं हो पातीं और आम लोगों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंचती। इसी व्यवस्था को बदलने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
जनता से जुड़ने की अपील:
उन्होंने एक WhatsApp नंबर (9198956957) जारी कर लोगों से सीधे जुड़ने और समर्थन देने की अपील की है। दिव्या मित्तल 2013 बैच की यूपी कैडर की IAS अधिकारी रही हैं। उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से शिक्षा प्राप्त की है और सिविल सेवा में आने से पहले लंदन में नौकरी भी की थी।








