अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल मार्शल मिश्रा को ट्रस्ट का नया सीईओ नियुक्त किया है। ट्रस्ट की उच्च संवैधानिक बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई गई।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने कहा, पहले तो मैं चयन समिति का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं और मैं अपने आपको सौभाग्य मानता हूं कि इतने लोगों में से मुझे चुना। इसे मैं श्री राम का आर्शीवाद मानूंगा कि 43 वर्ष राष्ट्र सेवा के बाद, भारतीय वायु सेना के बाद मुझे श्री राम ने एक और अवसर दिया है जहां पर मैं श्री राम मंदिर और भक्तों की सेवा कर सकूंगा।
इस अहम प्रशासनिक बदलाव के साथ ही, राम मंदिर ट्रस्ट में लंबे समय से खाली चल रहे तीन महत्वपूर्ण पदों को भी भर दिया गया है।
ट्रस्ट में अब दिल्ली के प्रसिद्ध समाजसेवी महेश भागचंदका, शिकोहाबाद की निर्मला यादव और अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा, दिल्ली स्थित महेश भागचंदका, अयोध्या स्थित मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद स्थित डॉ निर्मला यादव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के नए ट्रस्टी होंगे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने अपना पद छोड़ दिया है। कृष्ण मोहन ने कहा,अभी तक 6 जुलाई से मैं अंतरिम महासचिव के रूप में काम कर रहा था अब इस पद के लिए महाराज गोविंददेव गिरि नए महासचिव हैं और महेश भागचंदका नए कोषाध्यक्ष होंगे।









