रामपुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, कहा-‘इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अखिलेश ने उनके लिए हमदर्दी दिखाई है और सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

मुलाक़ात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान से बड़ी लंबी बात हुई है। अखिलेश ने कहा- सच्चाई कभी न कभी तो उजागर होगी। जब उजागर होगी तो उनको समाज, देश, कानून को जवाब देना होगा। रामपुर की भावना को मार दिया गया। यहां राम राज्य की भावना को मारा जा रहा है। आजम हैं, आजम रहेंगे।

अखिलेश ने कहा कि इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा, किसी पॉलिटिकल परिवार के ऊपर इतना अन्याय नहीं हुआ होगा, जितना आजम खान के परिवार के ऊपर हुआ है। और अन्याय करने वाले कौन है करप्ट अधिकारी फर्जी मुकदमा करते है। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार इस परिवार पर इतने मुकदमे लाद चुकी है कि वे इसका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों को हथियार बनाकर ये फर्जी मामले तैयार करवाए गए हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे सच्चाई सामने आ रही है और अधिकारी भी सरकार का साथ छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजम खान का सपना बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनाना था, लेकिन तानाशाही रवैया अपनाकर उस शैक्षणिक संस्थान को बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी आजम खान के इस सपने को पूरा करेगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial