उत्तराखंड में सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने आज ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा‘ का आगाज कर दिया है। यह यात्रा प्रदेश के अलग-अलग चार हिस्सों से निकाली जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरना है।
गढ़वाल मंडल में इस यात्रा की शुरुआत बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना के साथ की गई। वहीं कुमाऊं मंडल में इसकी शुरुआत अल्मोड़ा के प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर से हुई है।
बदरीनाथ धाम से शुरू हुए दल का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और स्थानीय विधायक लखपत सिंह बुटोला कर रहे हैं।
हरिद्वार जिले में यात्रा का नेतृत्व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, फुरकान अहमद, रवि बहादुर, अनुपमा रावत व वीरेंद्र कुमार जाति कर रहे हैं।
इस यात्रा का उद्देश्य जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना है।कांग्रेस ने इससे पहले देहरादून में भी न्याय यात्रा की शुरुआत की थी।







