नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा देश के 253 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सुबह 9 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 357 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, मध्य प्रदेश का सिंगरौली 312 AQI के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
देश के 253 शहरों में केवल ग्रेटर नोएडा और सिंगरौली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों में देश के 253 शहरों की वायु गुणवत्ता का आकलन किया जाता है। 253 शहरों के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इनमें केवल दो शहर रेड जोन में है। ग्रेटर नोएडा का AQI 357 होने के कारण यहां की हवा देश में सबसे अधिक प्रदूषित रही, जबकि सिंगरौली में भी प्रदूषण का स्तर 312 तकपहुंच गया है।
ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर एक दिन के भीतर तेजी से बढ़ा है। 22 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 219 दर्ज किया गया था। वहीं, 23 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, बढ़कर 357 पर पहुंच गया। इस तरह एक दिन में 138 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 201 से 300 के बीच रहने पर हवा को “खराब” श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 301 से 400 के बीच एकयूआई “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा का AQI लोगों की स्वास्थ्य के लिए हाथ से गंभीर चिंता का विषय है।








