कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को अब क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, कल मिली थी जमानत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में बिना अनुमति प्रदर्शन करने, शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने और सुरक्षा बलों के काम में बाधा डालने के आरोप में अब क्राइम ब्रांच ने समन भेजा है।

दोनों नेताओं को आज, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है।

दोनों नेताओं को कल दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। दोनों को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सौरव और आशुतोष उनसे बेहतर और बड़े नेता हैं। अगर वे कुछ कहेंगे तो मैं उनकी बात मानूंगा।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial