पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, देहरादून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों में रिक्त करीब 1,600 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और देहरादून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल व मल्टी-स्टोरी बैरक बनाने का बड़ा ऐलान किया है।

उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में खाली पड़े लगभग 1,600 पदों को जल्द भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। देहरादून में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुविधाओं के लिए एक पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण किया जाएगा।

पुलिस थानों और चौकियों को जरूरी कार्यों के लिए मिलने वाले वार्षिक बजट को 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

पुलिस थानों और चौकियों में कर्मचारियों की जरूरतों को देखते हुए पदों की संख्या की समीक्षा होगी, साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों को और बेहतर बनाया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial