कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का निधन,1984 सिख दंगों के मामले में तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सज़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सज्जन कुमार काफी समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सज्जन कुमार की मृत्यु की वजहों को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि सज्जन कुमार जेल में ही अचेत हो गए थे। उसी अवस्था में उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

वह बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से तीन बार (1980, 1991 और 2004) कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial