कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में बोले राहुल गांधी, सरकार बैकफुट पर, हमें उसके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना है, एकता हमारी पार्टी की ताकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस 4 घंटे लंबी बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 88 वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के दबाव में बैकफुट पर है और पार्टी की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस बैठक में मोदी सरकार को घेरने और पार्टी की भावी रणनीति तय करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए और प्रस्ताव पारित किए गए। पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में खामियों के खिलाफ कांग्रेस देश के लगभग 800 शहरों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी। राहुल गांधी भी कई शहरों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने चारों कांग्रेस शासित राज्यों (कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और केरल) के मुख्यमंत्रियों को एक महीने के भीतर अपने राज्यों में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक ठोस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे और दान में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस देश के सभी राज्यों में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करेगी। 

बैठक में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में चीन की कथित घुसपैठ और एलएसी पर भारतीय नागरिकों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।

कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial