2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी, सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ गुजरात का प्रभार संभालेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर मंगलवार को राज्य प्रभारियों की सूची जारी कर दी है । इस सूची में विनोद तावड़े का नाम सबसे अहम है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।  विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है। वहीं तरुण चुघ गुजरात का प्रभार बनाया गया है

विनोद तावड़े 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे। विनोद तावड़े के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। महाराष्ट्र राजनीति के दिग्गज नेता विनोद तावड़े माहिर रणनीतिकार माने जाते हैं। इसी वजह से उनको यूपी की कमान सौंपी गई है।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी है। तावड़े पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री होने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है, जो बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं।

वहीं सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।पुनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संगठन में पहले भी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial