महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की सभी सांसदों से अपील, ‘अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पेश किया, इसके बाद सदन में इस पर लंबी बहस हुई।  शुक्रवार शाम 4 बजे महिला आरक्षण अधिनियम 2023 में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होगी।

वहीं महिला आरक्षण बिल की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने सभी सांसदों से अपील की है।.उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि

मैं सभी सांसदों से कहूंगा…

अपने घर में अपनी मां, बहन, बेटी, पत्नी की यादों को ध्यान में रखते हुए, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें…

यह देश की नारी शक्ति की सेवा करने, उन्हें सम्मान देने का एक शानदार मौका है। उन्हें नए मौकों से दूर न करें। यह संशोधन आम सहमति से पास होगा, और देश की नारी शक्ति और भी ज्यादा सशक्त बनेगी। देश का लोकतंत्र और भी ज्यादा सशक्त बनेगा। आइए, हम सब मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की महिलाओं को देश की आधी आबादी को उनका हक दें।

महिला आरक्षण बिल पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह एक प्रक्रिया है। हम अभी कानून में बदलाव के लिए इसे ला रहे हैं।पुराना कानून लागू नहीं हुआ था, इसलिए शुरुआती नोटिफिकेशन जारी किया गया. यह एक प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया को मुद्दा न बनाएं।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने परिसीमन बिल को “पॉलिटिकल पावर में बड़ा बदलाव” बताया और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह चर्चा करने को कहा। उन्होंने इस काम में जल्दबाजी करने के खिलाफ चेतावनी दी, इसकी तुलना नोटबंदी के दौरान देखी गई जल्दबाजी से की और इसे “राजनीतिक नोटबंदी” का एक रूप बताया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial