वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर फोन कॉल के दौरान जमकर गुस्सा निकाला। बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर निशाना साधा और इजरायली लीडर को अपने देश के प्रति दुनिया भर में दुश्मनी पैदा करने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया।
अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व संकट को समाप्त करने के लिए बातचीत चल रही थी, जिसमें ईरान ने लेबनान में सीजफायर की शर्त रखी थी। इजरायली हमलों के बाद ईरान ने वार्ता स्थगित करने की चेतावनी दी, जिससे ट्रंप भड़क गए। और उन्होंने नेतन्याहू को खरी खोटी सुना दी।
फ़ोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने चिल्लाते हुए नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाए। “तुम क्या बकवास कर रहे हो?” “तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो”। Hउन्होंने नेतन्याहू को सीधे अपशब्द कहे। “अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते”। ट्रंप ने याद दिलाया कि भ्रष्टाचार के मामलों के दौरान उन्होंने नेतन्याहू का कानूनी रूप से कितना बचाव किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि इन हमलों की वजह से दुनिया भर में इजरायल अलग-थलग पड़ रहा है और लोग उससे नफरत करने लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक हिज्बुल्लाह कमांडर को टारगेट करने के लिए पूरी बिल्डिंग को नष्ट करने पर कड़ी आपत्ति जताई, साथ ही बेरूत के खिलाफ तेल अवीव की बढ़ती धमकियों पर भी सवाल उठाया। सूत्रों के मुताबिक ट्रंप से नेतन्याहू की बातचीत का मतलब है कि अब हर कोई आपसे नफरत करता है। इसी वजह से हर कोई इजराइल से नफरत करता है।









