महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर संसद में वोटिंग आज, बिल वापस लेने की मांग पर अड़ा विपक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आज संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर वोटिंग होगी। इन बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। इन तीन बिलों को पास कराने के लिए सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विपक्ष  बिल के समय को लेकर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं, सरकार का आरोप है कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ हैं।

इस बीच सरकार ने महिला आरक्षण बिल पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार से यह बिल वापस लेने और सभी पार्टियों की बैठक बुलाकर आम सहमति बनाने की बात की है।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और अन्य पिछड़े वर्गों से उनकी हिस्सेदारी छीनने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से मुक्त करके 2029 से ही लोकसभा की वर्तमान संख्या 543 के आधार पर लागू किया जा सकता है।

वहीं पीएम मोदी ने कल लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी इसका विरोध करेंगे, उन्हें इसकी कीमत लंबे समय तक चुकानी पड़ेगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial