तमिलनाडु में BJP को झटका, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफा, अमित शाह से भी की मुलाक़ात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पांच पेज का अपना त्यागपत्र सौंपा। इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और इसके फ़ौरन बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गए।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक में अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने की अपनी इच्छा स्पष्ट रूप से व्यक्त की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बी.एल. संतोष भी मौजूद थे।

हालांकि भाजपा अन्नामलाई को संगठन में बनाए रखने के लिए कोशिश में थी। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पेशकश किए जाने की भी चर्चा थी। इतना ही नहीं, उन्हें अगले निर्देश तक दिल्ली में ही रुकने की सलाह दी गई थी। हालांकि, अन्नामलाई अपने निर्णय पर कायम रहे।

के. अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष बने थे। अब उनके इस्तीफे के बाद चर्चा है कि वह एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत कर सकते हैं।  अन्नामलाई ने संकेत दिया है कि वह अगले दो दिनों में अपने राजनीतिक भविष्य और आगामी रणनीति को लेकर पूरी तस्वीर साफ कर देंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial