महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले राहुल गांधी- यह महिलाओं का बिल नहीं, भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर संसद में बयान दिया है कि कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है लेकिन हम डिलिमिटेशन के खिलाफ हैं। ये जाति जनगणना से बचने की कोशिश है और OBC, दलित और मुस्लिमों से पावर छीनने की कोशिश है।

साथ ही राहुल ने कहा कि यह महिलाओं का बिल नहीं है। इसका महिलाओं के एम्पावरमेंट से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है। आप दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्वी राज्यों और भारत के छोटे राज्यों से कह रहे हैं कि भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए हम आपसे प्रतिनिधित्व छीन लेंगे। यह देश विरोधी काम से कम नहीं है। और हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे।

इस दौरान राहुल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी कुछ ऐसा कहा जिसपर हंगामा खड़ा हो गया। राहुल गांधी ने कहा- “सच है कि जादूगर पकड़े गए हैं। बालाकोट के जादूगर, नोटबंदी के जादूगर, ऑपरेशन सिंदूर के जादूगर पकड़े गए हैं।”

राहुल के इस बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा शुरू हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू समेत अनेक नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की।

देश से माफी मांगे राहुल:

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि,  देश के प्रधानमंत्री के संबंध में जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राहुल गांधी के द्वारा किया जा रहा है, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। इस देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया है, हमारे दल को इतनी ताकत दी है, जिसके कारण वह प्रधानमंत्री बने।

ये बार-बार ‘मैजिशियन’ कहकर किसी व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे, बल्कि देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि जिन शब्दों का इन्होंने प्रयोग किया है, उन्हें सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाना चाहिए और राहुल गांधी को देशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial