कांग्रेस ने लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा, कम आय वर्ग वालों पर टैक्स लगाया: पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा : झारसुगुड़ा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर देश के लोगों को लूटने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस सबसे पुरानी पार्टी ने निम्न आय वर्ग के लोगों पर भी कर लगाया. ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा की जा रही कथित लूट के प्रति आगाह किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा और 2 लाख रुपये सालाना आय वालों पर कर लगा दिया. भाजपा सरकार ने इस सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये से ज्यादा कर दिया.’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा जीएसटी व्यवस्था में सुधार और लोगों को राहत देने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को गाली देना शुरू कर दिया.

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘जब हमारी सरकार ने सीमेंट की कीमतें कम कीं तो हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपना टैक्स लगा दिया. जब हमने जीएसटी दरें कम कीं तो पूरे देश में कीमतें कम हो गई लेकिन कांग्रेस आम लोगों को यह राहत नहीं देना चाहती.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘कई दशकों तक गरीबी झेलने वाला ओडिशा अब समृद्धि की राह पर है.’ उन्होंने आगे कहा कि सरकार गरीबों, दलितों और आदिवासियों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है. ‘आत्मनिर्भर भारत’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर जहाज तक, भारत हर चीज में आत्मनिर्भर हो.’

पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों के दौरान ओडिशा के लोगों ने एक नई प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था और वह प्रतिबद्धता थी विकसित ओडिशा. आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की गति से आगे बढ़ रहा है. आज एक बार फिर ओडिशा के विकास के लिए देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है. आज से बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है. बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial