सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी , कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट समेत 2 आतंकी ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट को मार गिराया। इसके अलावा 2 और आतंकवादी ढेर किए गए हैं। मोहम्मद लतीफ भट्ट  लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था।

सुरक्षाबलों ने रविवार को मीर बाजार के पास घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। यह ऑपरेशन संयुक्त सुरक्षा बलों की ओर से चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल इलाके में उन हमलावरों की तलाश में थे, जिन्होंने 11 नवंबर को सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी की थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

लतीफ भट्ट कुलगाम का ही स्थानीय निवासी था और पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हाल ही में उसके वांटेड पोस्टर भी जारी किए गए थे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial