बिहार चुनाव के लिए BSP की पहली लिस्ट, कैमूर समेत इन 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी राजनैतिक पार्टियों के नेता बिहार दौरा कर अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बिहार में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाली पहली पार्टी बन गई.

सभी दलों को छोड़ा पीछे: बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का पहले ही ऐलान कर दिया था. राज्य में अभी किसी भी राजनैतिक दल की तरफ से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हुई है. यहां तक की एनडीए और महागठबंधन में सीटों का भी बटंवारा नहीं हुआ है, लेकिन मायावती की पार्टी बसपा ने सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा दी है.

तीन उम्मीदवारों की सूची जारी: पार्टी की ओर से जारी किए गए पत्र में भभुआ विधानसभा क्षेत्र 205 से विकास सिंह उर्फ लालू पटेल के नाम की घोषणा की गई है, जबकि रामगढ़ 203 विधानसभा क्षेत्र से सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव के नाम पर मुहर लगी है. सतीश यादव पूर्व आरजेडी विधायक अंबिका यादव के बेटे हैं. वहीं, मोहनिया (सुरक्षित) विधानसभा सीट 204 से भोजपुरी गायक ओमप्रकाश दीवाना को बसपा ने टिकट दिया है. ये अपने गायन के साथ-साथ अब राजनीति में भी अलग छाप छोड़ेंगे.

2020 में एक सीट पर मिली थी जीत: विधानसभा चुनाव 2020 में बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. बाद में बसपा के विधायक जमा खान जदयू में शामिल हो गए थे. उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री भी बनाया गया. जमा खान एनडीए सरकार में इकलौते अल्पसंख्यक मंत्री हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial