खटीमा: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का खटीमा में श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। सोमवार सुबह मेलाघाट के 22 पुल छठ घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। उन्होंने व्रती महिलाओं के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और पूर्वांचल की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने वाला पर्व बताया। मुख्यमंत्री धामी ने फलों की डलिया उठाकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
छठ पूजा के अवसर पर 22 पुल छठ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने घाट पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सीएम धामी ने पूर्वांचल समाज के महापर्व छठ को आपसी मेलजोल भाईचारे एवं अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने वाला बताया।









