रामपुरः रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया. इस मौके पर उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान, पत्नी समेत कई लोगों ने समारोह में शिरकत की. इस मौके पर कई छात्रों को उपाधियां दी गईं. इस मौके पर अब्दुल्ला आज़म खान ने कहा कि परेशानियों के बादल जल्द हटेंगे.
कार्यक्रम में किसने लिया भागः कार्यक्रम में जौहर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ताज़ीन फातिमा, वाइस चांसलर अब्दुल्ला आजम खान के साथ ही शामिल हुईं. इस मौके पर प्रोफेसर डॉ जहीरूद्दीन वाइस चांसलर भी शामिल हुए. इस मौके पर कई छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गईं.
अब्दुल्ला आजम खान ने पिता को किया यादः इस मौके पर अपने संबोधन में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि आज सुबह बारिश का मौसम था. ऐसा लग रह था यह प्रोग्राम नहीं हो पाएगा लेकिन शुक्र है जैसे ही बारिश के बादल हटे हैं वैसे ही परेशानियों के बादल भी बहुत जल्द हट जाएंगे. ऐसे ही अच्छे वक्त का सूरज भी निकलेगा.
उन्होंने कहा कि आज आप सब लोगों की मेहनत की वजह से यह प्रोग्राम कामयाब हुआ है. मैं आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने कहा कि आजम खान दो साल से जेल में हैं. मैं 2 साल में यह तो नहीं बता सकता कि किस दिन मैंने उनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखी थी लेकिन हां, आज की शाम के लिए मैं यह जरूर कह सकता हूं जब उन्हें इस दीक्षांत समारोह की जानकारी होगी तो उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी।










