भारत-पाकिस्तान में फिर होगा मैच, क्या इस बार हाथ मिलाएंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप 2025 के लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद ग्रुप ए से भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-4 में पहले ही जगह बना चुकी थी. अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी यूएई को 41 रनों से हराकर सुपर-4 में एंट्री कर ली है. जबकि ग्रुप एक से यूएई और ओमान की टीम बाहर हो गए हैं.

इसके साथ ही एक बार फिर तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मैच होगा. सुपर-4 में अब भारत और पाकिस्तान की टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. इसके साथ ही दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनमें से एक है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ हाथ मिलाएगी. आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच अब और कहां होगा सुपर-4 का मैच
एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले 20 सितंबर से शुरू होने वाले हैं. भारत और पाकिस्तान अपना मैच 21 सितंबर को रात 8 बजे से खेलने वाले हैं. ये मैच दुबई के दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक बार फिर भारत के सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान अली आगा आमने सामने होंगे.

भारत-पाकिस्तान के बीच लीग मैच में क्या हुआ?
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला गया था. एशिया कप का ये लीग मैच भी दुबई के दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. इससे पहले भारत में इस मैच का विरोध हुआ और लोगों ने भारत-पाक बॉयकॉट करने की धमकी दी.

इस मैच को जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. सूर्या ने टॉस पर सलमान से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद जब मैच खत्म हो गया तो सूर्या और शिवम दुबे बगैर हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम में चले गए. सूर्या ने मैच के बाद कहा कि वो पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवार के साथ खड़े हैं और कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं.

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी साफ कर दिया कि वो आतंकी हमले में मारे गए पहलगाम पीड़ितों के साथ हैं. अब टीम इंडिया फिर से मैच पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है, ऐसे में लगाता नहीं है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ भी मिलाएगी. क्योंकि अगर वो ऐसा करते हैं तो अपने लिए गए फैसले से मुकर जाएंगे. तो ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से टीम इंडिया का हाथ मिलाने की संभावनाएं नहीं हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial