दिल्ली-NCR में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 58 जगहों पर छापेमारी; भारी हथियार और नकदी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में कुख्यात आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने बीती रात बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की 40 टीमों में 820 पुलिसकर्मियों ने एक साथ 58 ठिकानों पर छापेमारी कर टिल्लू ताजपुरिया, नीरज-राजेश बवाना, जितेंद्र गोगी व काला जठेरी गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों को निशाना बनाया. इस दौरान भारी मात्रा में नकदी व हथियार बरामद किए गए. मामले में पुलिस ने कई एफआईआर भी दर्ज की है. हाल ही में कपिल सांगवान व विक्की टक्कर गिरोह पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने अब छह बड़े गिरोहों पर शिकंजा कसकर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने का काम किया है.

पुलिस का 58 ठिकानों पर एक साथ धावा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कुल 58 स्थानों पर छापेमारी की गई है. इस अभियान में नॉर्दर्न रेंज की दो जिलों की पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से काम किया. करीब 820 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरी रात ऑपरेशन को अंजाम दिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर बारीकी से तलाशी ली, जिससे गिरोह के नेटवर्क को कमजोर किया जा सके.

हालिया कार्रवाई के बाद बड़ी छापेमारी:

बता दें कि चार दिन पहले ही द्वारका जिला पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा में 25 जगहों पर छापेमारी कर कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और विक्की टक्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. इस दौरान पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें से 6 को गिरफ्तार भी कर लिया गया था. उसी कड़ी में अब दिल्ली पुलिस ने छह बड़े गिरोहों पर एक साथ शिकंजा कसा है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial