बिहार में चुनाव चोरी नहीं करने देंगे’ वोट अधिकार यात्रा की जनसभा में राहुल गांधी ने BJP को चेताया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहे हैं. इसकी शुरुआत 17 अगस्त से हो गयी है. 23 जिलों में यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी. केंद्र सरकार के द्वारा बिहार में SIR के खिलाफ राहुल गांधी वोटरों को जागरूक करने का काम करेंगे. पहले दिन यात्रा रोहतास के सासाराम रेलवे पड़ाव मैदान से शुरू हुई। 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी. यह यात्रा 1300 किमी से अधिक की होगी. महागठबंधन की इस यात्रा में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे.

बिहार में चुनाव चोरी नहीं करने देंगे’: राहुल गांधी

सासाराम में राहुल गांधी ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की गयी. अभी भी वोट चोरी की कोशिश की जा रही है. बिहार में SIR के नाम पर नए वोटरों को जोड़कर, वोटरों को काटकर ये बिहार का चुनाव चोरी करना चाह रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव चोरी नहीं करने देंगे.

कर्नाटक में एक लाख फर्जी वोट से लोकसभा में जीती बीजेपी-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पिछले चुनाव रिजल्ट को लेकर कहा कि जब हमने जांच की तो पता चला कि कर्नाटक में एक विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट चुराए गए. इसी वोट से भाजपा कर्नाटक में लोकसभा सीट जीती. कहा कि जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवाज उठाई तो चुनाव आयोग हमसे हलफनामा मांगा. हमने उनसे सीसीटीवी फुटेज मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

महाराष्ट्र चुनाव में एक करोड़ फर्जी वोट से चुनाव जीता बीजेपी गठबंधन-राहुल गांधी 

सासाराम में राहुल गांधी ने कहा कि ‘पूरे भारत में RSS और बीजेपी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे. नरेंद्र मोदी और भाजपा हर चुनाव जीतते हैं. लोकसभा में हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में जीतता है और 4 महीने बाद उसी महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन चुनाव जीतता है. राहुल ने कहा कि जब हमने थोड़ी जांच की को पता लगा कि लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने जादू से एक करोड़ नए वोटर पैदा किए. जहां भी ये नए वोटर आए, वहां बीजेपी का गठबंधन जीत गया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial