हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षाओं-नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर झारखंड हाई कोर्ट ने लगाई रोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड: हेमंत सोरे सरकार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा हाल ही में JPSC की परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द किए जाने के फैसले पर रोक लगा दी है।
परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द किए जाने के सरकार के आदेश के खिलाफ दायर अलग-अलग याचिकाओं पर झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अदालत में याचिका दायर करने वाले प्राथियों को बड़ी राहत देते हुए सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।

JPSC परीक्षा के जरिए चयनित होकर नौकरी कर रहे कई लोगों ने राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले JPSC और JSSC की परीक्षाओं और नियुक्तिओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में कई हफ्तों तक छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द किए जाने का फैसला किया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial