नितिन नवीन की नई टीम का हुआ ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और राम माधव को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में अनुभव और युवा चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है, जिसमें कई बड़े नामों की संगठन में वापसी हुई है। इस बार कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे समेत कई बड़े नामों को नई टीम में जगह मिली है।

वसुंधरा राजे, राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी की नई टीम में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए संदीप पाठक को भी टीम में जगह दी गई है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल, तारिक मंसूर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बीजेपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पार्टी ने अपने संगठनात्मक और आउटरीच विंग में भी नियुक्तियों की घोषणा की। संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जबकि तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है।दीपक म्हास्के को बीजेपी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

बुलंदशहर से तीन बार के सांसद भोला सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार (OBC चेहरा) को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा की नई टीम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- “भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।”

अपनी नई टीम को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- “भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial