बिहार- लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम सम्राट चौधरी ने मरने वालों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार : लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, अभी तक कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि कई श्रद्धालु घायल है।बताया गया कि मृतकों में सभी महिलाएं थीं. अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

कैसे मची भगदड़?: डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 6:30 की घटना है। घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई।16 जनवरी की रात यहां बिजली का खंभा गिर गया था। 17 अगस्त सावन के तीसरी सोमवारी पर सुबह जब मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान बिजली के पोल में करंट की अफवाह किसी ने फैला दी। जिसके बाद मंदिर के आसपास अफरा-तफरी मच गई।बैरिकेडिंग टूट गए।लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ की स्थिति में कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए।

लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया है।  सीएम ने लखीसराय में भगदड़ में मरने वालों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial