राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस ने किया हमला, ‘भगवान राम के भक्त BJP और RSS को माफ नहीं करेंगे’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा-आरएसएस खुद को इस मामले से अलग नहीं कर सकते और भगवान राम के भक्त उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस से जुड़े लोगों की देखरेख में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का बड़ा पाप किया गया है। जनता इन्हें माफ़ नहीं करेगी।

इस मामले पर RSS के दत्तात्रेय होसबाले के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “आरएसएस के लोग सिर्फ टेलीप्रॉम्प्टर से संदेश पढ़कर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।भाजपा-आरएसएस ने जिस तरह राम भक्तों को धोखा दिया है, उससे पूरे देश को ठेस पहुंची है. ये लोग भगवान राम के ‘पुजारी’ नहीं, बल्कि व्यापारी हैं।”

होसबाले ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर में चंदे की चोरी ने पूरे समाज की भावनाओं और आस्था को “गहरी ठेस” पहुंचाई है, और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की थी।

कांग्रेस नेता ने कहा, “राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर केवल दुख जताकर आरएसएस इस बड़े पाप से खुद को अलग नहीं कर सकता।आज आरएसएस, जो खुद को इस बड़ी चोरी से अलग दिखाने की कोशिश कर रहा है, उसे यह साफ करना चाहिए कि क्या चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव आरएसएस से नहीं जुड़े हैं? इन लोगों के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई है?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “इतना बड़ा पाप हो गया, फिर भी नरेंद्र मोदी चुप हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आज सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि भाजपा के लोग भी यह मान रहे हैं कि इस लूट में आरएसएस के लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी हुआ है, लेकिन ED, IT और CBI कहीं नजर नहीं आ रहे।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से पहले जमीन घोटाला किया गया और लोगों ने अपनी जेबें भरीं। भाजपा-आरएसएस आज मगरमच्छ के आंसू बहाकर इस मामले से खुद को अलग करना चाहती है, लेकिन भगवान राम के भक्त और अयोध्या के निवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial