अफगानिस्तान: मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही अफगानिस्तान को भारत ने मात दे दी। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के हरा दिया है।यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की भारत की सबसे बड़ी जीत है।
मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के 564 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर ही सिमट गई। जिससे भारत को 412 रनों की बढ़त मिल गई। उसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन के लिए दोबारा बल्लेबाजी के लिए कहा तो फिर दूसरी पारी भी 112 रनों पर ऑल आउट हो गई।
अफगानिस्तान की दूसरी पारी में सदीकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। और पूरी टीम 112 रनों पर आउट हो गई।
वहीं भारत की तरफ से इस पारी में वॉशिंग्टन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने कुल 4 विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले इसके अलावा पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले मानव सुथार को दूसरी परी में एक विकेट मिला, वहीं सीराज भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन और उपकप्तान केएल राहुल के 100 रन बनाये। इसके अलावा साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (52) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।









