TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF ने नेपाल बॉर्डर के पास दबोचा , फाल्टा चुनाव में हिंसा का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता जहांगीर खान को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीर खान को (STF) ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। वह कोलकाता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक हटने के बाद से फरार चल रहे थे और देश छोड़कर भागने की फिराक में थे।

कोलकाता हाईकोर्ट ने जहांगीर खान की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक की अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

उन पर चुनावी धांधली, एवं के साथ छेड़छाड़, जबरन वसूली और फाल्टा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा भड़काने जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ को जानकारी मिली कि वह नेपाल के रास्ते देश से भागने की फिराक में है। इसके बाद पूरा जाल बिछाया गया और नेपाल सीमा के पास उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि जहांगीर खान की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है।

जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे। हालांकि, इस सीट पर विवाद और गड़बड़ी के बाद जब दोबारा मतदान हुआ था लेकिन उन्होंने वोटिंग से पहले अचानक अपना नाम वापस ले लिया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial