दिल्ली में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक, केंद्र सरकार को घेरने के लिए 5 बिंदुओं पर बनी सहमति, 25 दलों के नेताओं ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार को अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार को घेरने के लिए 5 बिंदुओं पर सहमति बनी है। 25 दलों के नेताओं ने लिया हिस्सा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की घोषणा की

इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला और तेजस्वी यादव सहित 25 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया, जबकि आम आदमी पार्टी और DMK जैसी कुछ पार्टियां इस बैठक में शामिल नहीं हुईं।

जिन 5 बिंदुओं पर सहमति बनी है वे हैं:
  1. मतदाता सूची में हेरफेर (SIR प्रक्रिया), वोट चोरी और चुनाव की निष्पक्षता में गड़बड़ी के संबंध में गठबंधन जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक आधिकारिक पत्र सौंपेगा।
  2. NEET-UG पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन विवाद को देश के लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात बताते हुए गठबंधन ने सर्वसम्मति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
  3. देश की गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनी है। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्काल एक सर्वदलीय बैठक बुलाए।
  4. इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों ने आपसी तालमेल को मजबूत बनाए रखने के लिए अब हर दो महीने में बैठक करने का फैसला लिया है। गठबंधन की अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।
  5. आगामी मानसून सत्र के दौरान सरकार को मजबूती से घेरने के लिए संसदीय समन्वय जारी रहेगा। इसके लिए संसद सत्र के दौरान हर सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में सभी विपक्षी दलों की एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। जिस पर आगे की चर्चा की जाएगी
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial