नई दिल्ली: इंडिया’ (I.N.D.I.A.) ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बैठक में 23 राजनीतिक दलों के नेता शामिल होने वाले हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी और डीएमके ने इस बैठक से दूरी बनाई हुई है। हालाँकि, बैठक से पहले ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की थी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जांच एजेंसियों के जरिए केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं, करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं। लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं। निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही हैं। भारत की तरह इंडिया ब्लॉक अपनी विविधता के साथ एकजुट होकर खड़ा है। इन सभी मुद्दों का जिक्र बैठक में होगा।









