वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है।ये फायरिंग की घटना कॉरेसपॉडेंट डिनर के दौरान हुई। घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे।
सुरक्षा बलों ने आनन-फानन में उन्हें कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।जिस वक़्त फायरिंग हुई उस समय ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई अन्य मंत्री वहां मौजूद थे। इस गोलीबारी में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का ऑफिसर घायल हुआ है।
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेस डिनर में शामिल हो रहे थे अंधाधुंध गोलियां चली। कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में आए मेहमान घबराकर मेजों के नीचे छिपने लगे।
इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। घटना के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
गोलीबारी की घटना बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में हुई, फायरिंग की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया और मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। फायरिंग का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग ट्रंप के सामने ही हुई। ट्रंप मंच पर बैठे हैं और अचानक फायरिंग होती है और तुरंत सुरक्षाकर्मी उन्हें घेर लेते हैं।
फायरिंग की आवाज सुनते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। मेहमानों को जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपना पड़ा।
इस दौरान गोलीबारी की घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “डीसी में आज की शाम काफी गहमागहमी भरी रही। सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने बहुत ही बहादुरी और फुर्ती दिखाई। शूटर को पकड़ लिया गया है। यह शाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और हमें इसे फिर से आयोजित करना होगा।









