पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी तो दूसरी तरफ टीएमसी जोर लगा रही है। इन दोनों के बीच कांग्रेस भी जोर आजमाइश कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हुगली के श्रीरामपुर में बीजेपी और टीएमसी दोनों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मोदी और ममता पर गरीबों की बजाय एक-दूसरे की मदद करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर डर और नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने उन्हें डराने की लगातार कोशिश की, लेकिन वो मोदी सरकार से नहीं डरते हैं, बल्कि राहुल गांधी से डर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके ऊपर 36 केस हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। ये पूरे देश में वोट चोरी कर रहे हैं। जो भी भाजपा और RSS से लड़ता है, उस पर ये लोग आक्रमण करते हैं। मैं 24 घंटा हर प्रदेश में भाजपा और RSS की विचारधारा से लड़ता हूं और हमेशा वे मुझ पर आक्रमण करते हैं। मेरे ऊपर 36 केस हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरता हूं। BJP को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है, क्योंकि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और हम BJP से कोई समझौता नहीं कर सकते।’
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैला दी है। उन्होंने पिछले चुनाव में कहा था कि वे बेरोजगारी मिटा देंगी। उन्होंने कहा था कि वे 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलवाएंगी। आज बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगार हैं









