अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, हथियार लेकर कैसे डिनर हॉल में घुसा हमलावर? ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंस डिनर में हुई फायरिंग पर राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा को लेकर सवाल खडे हो गए हैं। आखिर हथियार लेकर कैसे डिनर हॉल में घुसा हमलावर? यह घटना तब हुई जब एक शॉटगन से लैस एक शख्स ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश की। गोली की आवाज के बाद डिनर आए लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग चिल्लाने लगे, “नीचे हो जाओ, नीचे हो जाओ।” उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मंच पर ही थे, जिन्हें तुरंत सीक्रेस सर्विस एजेंट ने स्टेज से दूर किया। मंच पर ही बैठे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी एजेंट तेजी से लेकर बाहर निकले।

ट्रंप ने फायरिंग की घटना के बाद हिरासत में लिए गए शूटर की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने शूटर का एक वीडियो भी शेयर किया है।जिसमें वह तेजी के साथ फायरिंग करता हुआ होटल के अंदर दाखिल करने की कोशिश करता है।

ट्रंप ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे हमलावर तेजी से सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ अंदर दाखिल होने की कोशिश करता है। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी हमलावर को रोकने की कोशिश करते हैं। सुरक्षाकर्मी जवाबी फायरिंग करते हुए भी नजर आते हैं। वहीं ट्रंप ने हमलावर को काबू में किए जाने के बाद की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में हमलावर को जमीन पर लेटे हुए दिखाया गया है, उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं।

फायरिंग की घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने जहां सीक्रेट सर्विस और सुरक्षकर्मियों की तारीफ की वहीं उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति वेंस और कैबिनेट के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है।हमलावर का नाम कोल टॉमन एलन है और उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है। वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है। ट्रंप ने बताया कि हमलावर मल्टीपल हथियारों से लैस था लेकिन हमारे सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे काबू में कर लिया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial