प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया है। घाट से लेकर बाजार तक छठ पूजा के लिए सज गए हैं। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर के छठ महापर्व की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा – “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

आज पर्व का पहला दिन यानी नहाय-खाय है। उन्होंने इस कठिन व्रत को करने वाले सभी व्रतियों को नमन किया और कामना की कि सभी को छठी मइया का आशीर्वाद मिले।

आज नहाय-खाय के साथ छठ का त्योहार शुरू हो गया है। जगह-जगह घाटों को सजाया जा रहा है। छठ घाट की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई हो रही है, बाजार सज गए हैं और छठ मनाने के लिए लोग अपने-अपने घर जा रहे हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial