हरिद्वार: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बायोग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ इन दिनों देश की राजनीति में छाई हुई है। कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक के बड़े नेता सोनिया गांधी पर लिखी गई इस पुस्तक पर अपने बयान दे रहे हैं। इसी बीच सोनिया गांधी की आत्मकथा पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, जब सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की आत्मकथा रामचरितमानस या महाभारत नहीं है, जिससे उन्हें कोई प्रेरणा मिले।
उन्होंने कहा कि जिस इतिहास से लोक कल्याण की प्रेरणा मिले, वही उनके लिए महत्वपूर्ण है। सोनिया गांधी की जीवन कथा में उन्हें ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता, इसलिए उनकी आत्मकथा में उनकी कोई रुचि नहीं है।









