भारत ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरी बार जीता खिताब, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और तीसरी बार टी20 ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत बतौर मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.

भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों मात दी. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे.

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके साथ उनका पहला टाइटल जीतने का सपना टूट गया और 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 5 मैच में 321 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है.

बुमराह बने प्लेयर ऑफ दि मैच

जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 4 विकेट झटके.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial