JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया ग्रैंड वेलकम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. जेडीयू दफ्तर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निशांत को सदस्य बनाया. निशांत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.

मैं अपने पिता नीतीश कुमार के 20 साल में किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा और उनके मार्गदर्शन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा. मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है. ये उनका निजी फैसला है मैं उसको स्वीकार करता हूं.”– निशांत कुमार, नेता जेडीयू 

कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था नालंदा से लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता नीतीश कुमार निशांत के स्वागत में पहुंचे थे. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की. पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों से लेकर विधायक तक ने कहा की निशांत पार्टी में आ गए हैं, पार्टी अब नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी. कार्यकर्ताओं की जो मांग है उसे शीर्ष नेताओं को सुननी चाहिए. विधायक विनय चौधरी ने कहा निशांत जदयू की कमान संभाल लें यही चाह रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री बन जाए तो इससे अच्छा कुछ नहीं.

सीएम नीतीश से मिले निशांत: सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले और उन्होंने उन्हें मिठाई खिलाई. पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ संजय झा भी मौजूद थे. नीतीश कुमार ने अपने बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया. इस मौके पर तीनों ने साथ मिलकर फोटो भी खिंचवाई.

कार्यकर्ताओं को निशांत से बहुत उम्मीद है. ऐसे में देखना है निशांत पार्टी को किस ऊंचाई तक ले जाते हैं और कितना एकजुट रख पाते हैं. फिलहाल कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं में उत्साह और जोश दिख रहा है. यह कब तक कायम रहता है यह भी देखने वाली बात होगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial