नीतीश कुमार के फैसले से JDU कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंत्री भी दुखी, कहा- “कोई नहीं चाहता है कि नीतीश बिहार को छोड़कर कहीं जाएं”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. इसके साथ ही अब उनको सीएम पद से इस्तीफा देना होगा. वह भले ही इसे अपनी इच्छा के मुताबिक लिया गया फैसला बता रहे हैं लेकिन जेडीयू कार्यकर्ताओं के लिए इस निर्णय को पचा पाना मुश्किल हो रहा है. एक तरफ कार्यकर्ता उग्र हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री कह रहे हैं कि हमलोग भी दुखी हैं.

बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार के लोग नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार राज्य को छोड़कर दिल्ली जाएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों को तमाम लोग पसंद करते हैं. पूरा बिहार तड़प रहा है. हमलोग भी आहत हैं जहां तक जेडीयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सवाल है तो उनसे अपील करूंगा कि वह हिम्मत से काम लें.

“मैं विपक्ष की बात नहीं करना चाहता. नीतीश कुमार का काम करने का तरीका पूरे बिहार को पसंद है. पूरी बिहार तरह रहा है, इसलिए कोई नहीं चाहता है कि नीतीश कुमार बिहार को छोड़कर कहीं जाएं.”

‘मर्माहत हैं सब लोग’: वहीं, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो राज्यसभा जाने का फैसला लिया है, हमलोग उनके साथ हैं लेकिन ये भी सच है कि इस निर्णय से कार्यकर्ता और समर्थक दुखी हैं. विधायक और सांसद भी मर्माहत हैं लेकिन हमें अपने लीडर के साथ मजबूती से खड़ा रहना होगा.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आज भी कार्यालय में हंगामा देखने को मिला. पीएम मोदी के पोस्टर को काले रंग से ढंक दिया गया. इस दौरान संजय झा और ललन सिंह जैसे नेताओं पर बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial